Headlines

कोडरमा में नेपाली दंपती के बीच मारपीट; पत्नी की मौत:सिर पर गहरा जख्म, कपड़े में नहीं लगा था खून, नेपाल भागने से पहले पकड़ाया




कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र स्थित भंडरवा की मिटको कॉलोनी में नेपाली दंपति के बीच मारपीट के बाद पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। यह परिवार नेपाल के मोरंग जिले का रहने वाला है। मृतका का नाम रेशमा गजमई है। हत्या के आरोपी पति का नाम सुनील गजमई है। उसके दो बच्चे हैं। आरोपी की मां जिले के सेक्रेड हार्ट स्कूल में ही काम करती है। मामले खुलासा तब हुआ जब परिवार महिला की लाश लेकर नेपाल जाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उन्हें सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास पकड़ लिया। पुलिस उनसे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। मारपीट के बाद हत्या की आशंका जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार स्थानीय व्यवसाई महावीर यादव के यहां रहता था और घरेलू काम किया करता था। महावीर यादव ने बताया कि सुनील अपने परिवार के साथ पिछले 7 महीने से उनके यहां काम कर रहा है। वह उनके घर की साफ-सफाई सहित अन्य काम करता है। इधर शनिवार की सुबह वे अपने खदान पर चले गए थे। शाम को उन्हें सूचना मिली कि सुनील की पत्नी की हत्या हो गई है, जिसके बाद वे घर आए। उन्होंने बताया कि दोनों पति पत्नी शराब का सेवन करते थे। दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। बच्चों और पति के बयान में विरोधाभास इधर, आरोपी पति सुनील गजमई ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद रेशमा ने अत्यधिक शराब पी ली। उसने दावा किया कि वह घर से बाहर चला गया था। शाम को लौटने पर पत्नी को मृत पाया। वहीं, बच्चों ने पुलिस को अलग कहानी बताई। बच्चों के अनुसार, झगड़े के दौरान सुनील ने रेशमा को धक्का दिया, जिससे वह घर में स्थित कुएं के पास लगे लोहे के घेरे पर गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। बयान में विरोधाभास होने की वजह से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। सिर पर गंभीर जख्म, कपड़े में नहीं मिला खून जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। महिला के सिर पर गहरा जख्म पाया गया। शरीर और कपड़ों पर खून के निशान नहीं मिले, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि खून से सने कपड़े कहां गए और शव को देर से निजी क्लीनिक क्यों ले जाया गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *