गोरखपुर में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के जेसी वीक 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस कम्पोजिट विद्यालय, सिक्टौर में “खुशियों की पाठशाला” कार्यक्रम आयो
.
दांतों की देखभाल और स्वच्छता का दिया संदेश विशेष अतिथि डॉ. प्रियंका वर्मा ने बच्चों को दांतों की देखभाल और डेंटल केयर की जानकारी दी। डॉ. मोहित अग्रवाल ने व्यक्तिगत स्वच्छता, मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करने तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए बच्चों से संवाद किया। नगर निगम की टीम ने स्वच्छ भारत अभियान पर प्रस्तुति दी। बच्चों को हाइजीन किट और भोजन वितरित किया गया। केक कटिंग कर खुशियां भी साझा की गईं।
स्टील बोतल देकर प्लास्टिक कम करने का संदेश जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल ने सेवा भावना और जेसीआई इंडिया के मिशन की जानकारी दी। सस्टेनेबल प्रोजेक्ट के तहत विद्यालय के शिक्षकों को स्टील की बोतलें प्रदान की गईं। इसका उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

