![]()
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जोरदार तंज कसा है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि प्रशांत किशोर केवल शब्दों का जाल बुनना जानते हैं। उनके ऊपर आरोप रहा है कि पूरे बिहार में जनसुराज ने पैसा लेकर टिकट बांटने का काम किया। इसलिए किसी भी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची। उनकी पार्टी से बांकीपुर के उपचुनाव में लड़ने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ, जिसके कारण खुद उतर गए हैं। अब लोग देख ही रहे हैं कि हमेशा झूठ बोलते हैं, झूठ की खेती बार-बार नहीं चलता है। यह झूठ की खेती करते हैं, इसका पोल खुल चुका है। बांकीपुर के विधायक को BJP ने बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बांकीपुर की जनता जानती है कि जिसे एमएलए बनाया, उसे भारतीय जनता पार्टी ने सम्मानित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। राज्य सरकार प्रॉब्लम को सॉल्व कर रही है, प्रशांत किशोर बातों को विस्तार करते हैं। अपनी विशेषता बनाने के लिए हल्की बातें कर रहे हैं। इनको उम्मीदवार मिला ही नहीं, इसलिए खुद लड़ना पड़ रहा है। लेकिन इनका कच्छा ढीला हो चुका है। सिमरिया में बनेगा मल्टी-मॉडल टर्मिनल गिरिराज सिंह ने बुनियादी ढांचे और जलमार्ग विकास पर भी चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी सत्ता में आए थे, तब देश में केवल 5 राष्ट्रीय जलमार्ग थे। आज यह संख्या बढ़कर 111 हो चुकी है। सिमरिया में मल्टी मॉडल टर्मिनल बनाने के लिए जलपोत और जलमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। इस टर्मिनल के बनने से बरौनी रिफाइनरी के विस्तार, फर्टिलाइजर कारखाने और एनटीपीसी के लिए कोयला व अन्य भारी मशीनरी (कार्गो) लाना बेहद आसान हो जाएगा। यह टर्मिनल ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे काम करते हैं, जिससे बिहार के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी। पीएम मोदी को मिले वैश्विक सम्मान पर बोले गिरिराज गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें दुनिया के 35 से अधिक देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान है। यह सौभाग्य केवल एनडीए के प्रधानमंत्री को मिला है, यूपीए सरकार के किसी भी प्रधानमंत्री को दुनिया में ऐसा सम्मान कभी नहीं मिला।
Source link
'प्रशांत किशोर को बांकीपुर में नहीं मिला कोई उम्मीदवार':गिरिराज सिंह बोले- पीके सिर्फ शब्दों का जाल बुनते हैं, अब पोल खुल चुका है
