![]()
बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नियामतपुर क्षेत्र के दाना कयामपुर गांव में अनुज गुप्ता नामक व्यक्ति एक क्लिनिक चलाता है। देर रात रविवार उसके पास इलाज करने की कोई वैध चिकित्सीय योग्यता नहीं है। सर्दी-बुखार से पीड़ित ढाई वर्षीय अयांश को उसके परिजन इलाज के लिए इसी क्लिनिक पर ले गए थे। उपचार के दौरान अयांश की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने क्लिनिक पर हंगामा भी किया। दरियाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आगे की कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब एक साल पहले भी इसी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई थी। उस समय पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन इसके बावजूद यह क्लिनिक दोबारा संचालित होने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि दरियाबाद क्षेत्र में कई निजी अस्पताल और क्लिनिक बिना आवश्यक मानकों के चल रहे हैं। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग इन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं करता। लोगों ने प्रशासन से ऐसे अवैध क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Source link
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत:बाराबंकी में ढाई साल के बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
