![]()
पठानकोट से मनवाल की तरफ जाने वाली सड़क इन दिनों काफी खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूटा हुआ रास्ता राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूल बसें, शिक्षकों की गाड़ियां और बड़ी संख्या में आम लोग गुजरते हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। यह सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। कई हिस्सों में सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को बहुत संभलकर निकलना पड़ता है। गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान भी पहुंच रहा है। कई स्कूलों को जोड़ती है सड़क यह मार्ग सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि कई स्कूलों के लिए भी महत्वपूर्ण है। रोजाना कई स्कूल बसें, बच्चों के साथ-साथ शिक्षक और स्टाफ भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ या तेज बारिश के दौरान इस सड़क को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। पानी के बहाव से सड़क बार-बार टूट जाती है, लेकिन इसकी मरम्मत पर उचित ध्यान नहीं दिया जाता। प्रशासन को पता होने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को खतरा सड़क की बदहाली से दोपहिया वाहन चालकों को खास खतरा है। अगर कोई स्कूल बस या बड़ा वाहन गड्ढे से बचने के लिए अचानक दिशा बदलता है, तो बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। वे चाहते हैं कि सिर्फ अस्थायी पैचवर्क के बजाय ऐसा स्थायी समाधान किया जाए, जिससे हर बरसात के बाद सड़क दोबारा खराब न हो।
Source link
पठानकोट-मनवाल सड़क पर गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान:कई स्कूलों को जोड़ती, हादसे की आशंका; प्रशासन से स्थायी मरम्मत की मांग
