Headlines

बूंदी की 4 नगर पालिकाओं में वोटिंग कल:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 66 हजार मतदाता करेंगे फैसला, 356 प्रत्याशी मैदान में




बूंदी जिले की चार नगर पालिकाओं हिंडोली, नैनवां, कापरेन और लाखेरी में शुक्रवार (11 सितंबर) को मतदान होगा। दूसरे चरण की यह वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इन चार नगर पालिकाओं के 66 हजार 714 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन चारों नगर पालिकाओं में कुल 356 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 104 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हिंडोली नगर पालिका में 19, नैनवां में 25, कापरेन में 25 और लाखेरी में 35 मतदान केंद्र शामिल हैं। नगर पालिकावार मतदाताओं की संख्या हिंडोली नगर पालिका में 7802 मतदाता हैं। इनमें 3914 पुरुष और 3888 महिला मतदाता हैं। कापरेन में 16249 मतदाताओं में से 8216 पुरुष और 8033 महिला, लाखेरी में 22420 मतदाताओं में 11320 पुरुष और 11099 महिला, 1 थर्ड जेंडर और नैनवां में 20243 मतदाताओं में 10243 पुरुष और 10000 महिला हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर या दबाव के ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत नागरिकों की सक्रिय भागीदारी में है। यादव ने ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाने को कहा। दूसरे चरण में 11 सितंबर को चार नगरीय निकायों में कुल 356 प्रत्याशी मैदान में हैं। लाखेरी के 35 वार्डों में 133 उम्मीदवार, नैनवां के 25 वार्डों में 88 प्रत्याशी, कापरेन के 25 वार्डों में 87 प्रत्याशी और हिंडोली के 19 वार्डों में 48 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यह भी बताया गया है कि हिंडोली के वार्ड नंबर 20 में एक प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिया गया है। इसलिए अब बाकी वार्डों में ही मतदान होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *