Headlines

RGPV Bhopal Job Scam | Employee Naseem Khan Dupes Candidates



भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब दर्जनभर लोगों से 18 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ितों को विश्वविद्यालय में नौकरी लगवाने का भरोसा दिय

.

पैसे लेने के बाद न नौकरी लगवाई और न रकम लौटाई। परेशान होकर पीड़ितों ने गांधीनगर थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गांधीनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक नुसरल आयशा समेत करीब दर्जनभर लोगों ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की थी।

शिकायत में बताया गया कि RGPV कर्मचारी नसीम खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

आरोपियों ने अलग-अलग समय पर नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे करीब 18 लाख रुपए ले लिए।

पैसे लिए, नौकरी नहीं लगवाई

पीड़ितों का आरोप है कि रकम देने के बाद वे लगातार आरोपियों से नौकरी लगवाने के संबंध में संपर्क करते रहे। शुरुआत में आरोपी उन्हें जल्द नौकरी लगने का भरोसा देते रहे। बाद में टालमटोल करने लगे। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने रकम लौटाने से भी इनकार कर दिया। नौकरी नहीं मिलने और पैसे वापस नहीं मिलने से परेशान पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।

दर्जनभर लोगों से रकम लेने का आरोप

पुलिस के मुताबिक शिकायत में करीब दर्जनभर लोगों से नौकरी के नाम पर रकम लेने की बात सामने आई है। सभी शिकायतों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने का भरोसा किस आधार पर दिया था और ठगी के लिए किसी अन्य व्यक्ति या कर्मचारी का इस्तेमाल किया गया था या नहीं।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में ठगी के पूरे नेटवर्क और रकम के लेन-देन से जुड़ी जानकारी सामने आएगी। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *