![]()
हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट जींद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट जीएसटी के ईटीओ (ETO) द्वेश साहू और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अजय शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ईटीओ ने फर्म के एक भारी-भरकम नोटिस पर कार्रवाई न करने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। ब्यूरो के मुताबिक, शिकायतकर्ता की फर्म ‘मेसर्स अमन लेयलैंड, जींद’ को एसजीएसटी एवं सीजीएसटी एक्ट, 2017 की धारा 74 के तहत 75,29,559 रुपये का नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि ईटीओ द्वेश साहू ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इस नोटिस के संबंध में कोई सख्त कार्रवाई न करने की एवज में 5 लाख रुपये की मांग की। ईटीओ ने यह घूस वसूलने के लिए निजी सीए अजय शर्मा को जरिया बनाया था। विजिलेंस ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। टीम ने निजी सीए अजय शर्मा को ईटीओ के लिए 3 लाख रुपये नकद लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी सीए के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है। इस संबंध में थाना SV ACB, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 7ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
Source link
जींद में विजिलेंस का बड़ा एक्शन:नोटिस रफा-दफा करने की एवज में 5 लाख मांगे, SGST के ETO और CA गिरफ्तार
