![]()
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करते हुए बड़ा फैसला लिया है। विकास एवं पंचायत विभाग ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के मानदेय एरियर भुगतान, भत्तों में बढ़ोतरी, अनुकंपा नियुक्ति और समय पर वेतन भुगतान को लेकर लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशक सुशील सारवान की ओर से राज्य के सभी उपायुक्तों (DC), जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO), DDPO और BDPO को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं। अब जानिए, सरकार के 8 बड़े फैसले… 29 मई की बैठक में बनी थी सहमति विकास एवं पंचायत विभाग के अनुसार, 29 मई 2026 को हुई बैठक में सफाई कर्मचारियों के संघ प्रतिनिधियों के साथ मांगों पर चर्चा हुई थी। वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद 10 सितंबर 2026 को यह आधिकारिक आदेशजारी कर दिया गया है
Source link
हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा:मानदेय एरियर, यूनिफॉर्म भत्ता बढ़ा; 7 तारीख तक पेमेंट न मिलने पर लगेगा 500 रुपए जुर्माना
