Headlines

भोरमदेव अभ्यारण से भटककर गांव में घुसा तेंदुआ:कवर्धा के जैतपुरी में खेत में दिखा,ग्रामीणों में दहशत,वन विभाग और पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू




कवर्धा जिले के जैतपुरी गांव में भोरमदेव अभ्यारण से भटककर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके के पास पहुंच गया। तेंदुए को गांव के खेत में देखने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ गांव के खेत में नजर आया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क किया गया है। पकड़ने में अब तक सफलता नहीं वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। टीम उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों में बना हुआ है डर रिहायशी इलाके के पास तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में अभी भी दहशत बनी हुई है। वन विभाग की टीम लोगों से सतर्क रहने और तेंदुए के करीब न जाने की अपील कर रही है। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *