![]()
आलीराजपुर में कम बारिश से खरीफ फसलों पर असर पड़ने लगा है। कई गांवों में खेतों में फसलें सूख रही हैं। किसानों की स्थिति को लेकर जयस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ता मुकेश रावत सूखी फसलें लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिले में फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग की। जयस ने पूरे आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और प्रभावित किसानों को नियम के अनुसार राहत देने की मांग की है। फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश ने कहा कि बारिश की कमी से खरीफ फसलों की बुवाई और उत्पादन प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में फसलें सूखने लगी हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। संगठन ने प्रशासन से तत्काल फसल सर्वे कराने की मांग की। कर्ज वसूली रोकने की मांग ज्ञापन में कहा गया कि बारिश की कमी से किसान पहले ही परेशान हैं। इसके बावजूद बैंकों की ओर से कर्ज वसूली के नोटिस दिए जा रहे हैं। जयस ने प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली पर रोक लगाने की मांग की। पीने और पशुओं के पानी का मुद्दा भी उठाया जयस ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और पशुओं के लिए पानी की समस्या का भी जिक्र किया। संगठन ने समय रहते सर्वे कराकर किसानों और ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है। इस दौरान जयस प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत, गणेश किराड़, देवी सिंह सोलंकी, सलाम सोलंकी, विक्रम सिंह बामनिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
आलीराजपुर में सूखे से फसलें खराब, किसानों की चिंता बढ़ी:सूखी फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा जयस संगठन; सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
