![]()
झुंझुनूं में नगर परिषद चुनाव के दूसरे चरण के मतदान (11 सितंबर) से एक दिन पहले गुरुवार को भाजपा ने अपने समर्थित पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर दी। भाजपा प्रत्याशियों के साथ 7-8 निर्दलीय प्रत्याशी भी विधायक राजेंद्र भांबू के आवास पर पहुंचे। गुरुवार दोपहर 2 बजे से विधायक के आवास पर भाजपा प्रत्याशियों और समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों का जुटना शुरू हो गया था। प्रत्याशी अपने-अपने बैग लेकर यहां पहुंचे। कई महिला प्रत्याशियों के साथ उनके पति या अन्य परिजन भी मौजूद रहे। देर शाम तक सभी को 2 बसों में बैठाकर रवाना किया गया। उन्हें किस स्थान पर ले जाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि मतदान और उसके बाद की राजनीतिक रणनीति को देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया है। ये भाजपा उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी पहुंचे बोर्ड गठन पर नजर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मतदान से पहले प्रत्याशियों को एक साथ रखना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। यदि चुनाव परिणाम त्रिशंकु आते हैं तो निर्दलीयों का समर्थन बोर्ड गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। ऐसे में भाजपा अभी से अपने समर्थकों को एकजुट रखने की कवायद में जुटी है। देखें तस्वीरें..
Source link
झुंझुनूं में BJP की बाड़ेबंदी में कई निर्दलीय प्रत्याशी मौजूद:MLA भांबू के आवास पर जुटे; 2 बसों से रवाना, बैग लेकर पहुंचे सभी
