Headlines

हांसी पुलिस ने 3 मामलों में 3 आरोपी दबोचे:58 लीटर शराब और 73 लीटर लाहन बरामद, चोरी की बाइक भी मिली




हांसी पुलिस ने ‘ऑपरेशन आक्रमण’ के तहत अवैध शराब और वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में 58 लीटर अवैध देशी शराब, 73 लीटर लाहन और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। सीआईए-1 हांसी की टीम ने बाईपास एनएच-9 पर बरवाला पुल के नीचे नाकाबंदी की थी। यहां बाइक पर प्लास्टिक की 2 कैनियों में शराब लेकर आ रहे बलविंदर निवासी पीरावाली को पकड़ा गया। जांच में दोनों कैनियों से करीब 58 लीटर अवैध देशी शराब मिली। आरोपी शराब रखने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा पाया। पुलिस ने बाइक और शराब जब्त कर शहर थाना हांसी में आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। महिला के घर से 73 लीटर लाहन बरामद इसी तरह, बास थाना पुलिस ने धर्मखेड़ी गांव में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि महिला अपने घर के बाहर कच्ची शराब बनाने के लिए लाहन रखे हुए थी। मौके से 5 प्लास्टिक कैनियों में कुल 73 लीटर लाहन मिला। पुलिस ने लाहन के सैंपल लिए और उसे जब्त कर लिया। महिला के खिलाफ आबकारी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार वहीं, AVT टीम ने रेलवे रोड स्थित नहर पुल के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे एक युवक को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखकर युवक बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अमित निवासी मिर्चपुर के तौर पर हुई। चेसिस नंबर की जांच से पता चला कि यह बाइक जुलाई 2021 में रोहतक के लाखनमाजरा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। आरोपी बाइक के दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। पुलिस ने बाइक जब्त कर चोरी का मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *