Headlines

लुधियाना में बर्थडे पार्टी में चली गोली:2 गुटों में झड़प, युवक के पैर में लगी गोली; वारदात के बाद आरोपी फरार




लुधियाना के पक्खोवाल रोड के पास एक बर्थडे पार्टी के दौरान झड़प का मामला सामने आया है। यहां मामूली बहस के बाद 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद एक युवक ने सरेआम गोली चला दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। गोली 21 साल के एक युवक के पैर में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान डॉ. अंबेडकर नगर निवासी जतिन (21) के रूप में हुई है। जतिन ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रिंस के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के दौरान प्रिंस की वहां मौजूद कुछ अन्य युवकों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। वीर चिकन के मालिक और साथियों पर मारपीट का आरोप जतिन की शिकायत के अनुसार, बहस देखते ही देखते झड़प में बदल गई। आरोप है कि वहां मौजूद ‘वीर चिकन’ के मालिक, सोनू, गुरी और कुछ अन्य अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी गुरी ने अचानक अपनी जेब से हथियार निकाला और सीधे जतिन पर फायर कर दिया। गोली जतिन के पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी फरार, इलाके में दहशत गोली चलने की आवाज सुनते ही पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल जतिन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मामले की जांच कर रहे एएसआई (ASI) जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि पूरी घटना का सीक्वेंस रीक्रिएट किया जा सके। पुलिस नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। गोली किसने चलाई और वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार कहां से लाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *