Headlines

Gwalior Petrol Pump Firing | CCTV Footage Captures Attacker in Gijorra



पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कमरे में राइफल लेकर आता दिखा अज्ञात नकाबपोश हमलावर

​ग्वालियर के गिजौर्रा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गिजौर्रा में बुधवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर तड़के 3:33 बजे एक अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

.

बदमाश ने पेट्रोल-डीजल वितरण मशीनों और ऑफिस के शटर को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि घटना के वक्त पेट्रोल पंप बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

​फायरिंग से गोलियां मशीनों के आर-पार निकल गईं, जिससे उनकी अंदरूनी वायरिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।

पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश हमलावर के खिलाफ पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत और CCTV पुटेज के आधार पर गुरुवार को मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

​रात 10 बजे बंद हुआ था पंप, सुबह कर्मचारियों ने देखे गोली के निशान

पेट्रोल पंप मैनेजर शिव कुमार उपाध्याय (निवासी ग्राम शुक्लहारी) ने बताया कि 8 सितंबर की रात कर्मचारी राहुल बघेल पंप को लॉक करके गया था।

सुबह करीब 6 बजे जब राहुल वापस आया, तो उसने मशीनों और शटर पर गोली के निशान देखे। उसने तुरंत इसकी सूचना मैनेजर और पंप मालिक गजेन्द्र सिंह गुर्जर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

जांच में दोनों मशीनों पर दो-दो गोलियों के निशान और शटर पर भी छेद मिले हैं।

​CCTV में दिखा नकाबपोश शूटर

CCTV फुटेज की जांच करने पर पता चला कि तड़के 3:33 बजे एक नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप के बोर्ड के पास खड़ा हुआ और उसने सीधे मशीनों व शटर की तरफ फायरिंग शुरू कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जानकारी देते हुए बिजोरा थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह धाकड़ ने बताया कि एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग की है। दो मशीनों व ऑफिस में गोली लगी है। पूरी वारदात CCTV में कैद है। मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *