Headlines

26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी:बैंककर्मी कल हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी तो 28 से फिर स्ट्राइक




यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 11 सितंबर को देशभर के बैंक हड़ताल पर रहेंगे। इसमें वाणिज्यिक, क्षेत्रीय ग्रामीण और निजी बैंक शामिल होंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को भी हड़ताल होगी। मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, पीएलआई में समानता और लंबित मांगों का समाधान शामिल है। 8-9 सितंबर की वार्ता विफल रहने के बाद मंगलवार को रांची में यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। सितंबर के बचे 20 दिनों में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें हड़ताल के अलावा दो शनिवार, तीन रविवार और 22 सितंबर की कर्मा पूजा की छुट्टी शामिल है। इससे नकदी निकासी, चेक क्लियरेंस, जमा-निकासी व अन्य बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इन तिथियों में बंद रहेंगे बैंक नकदी कारोबार में व्यवधान आ सकता है एआईबीओसी के राज्य सचिव प्रकाश उरांव ने कहा कि हड़ताल अवधि में इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, लेकिन हड़ताल के दौरान ग्राहकों को नगदी कारोबार में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रांची में लगभग 5000 बैंक कर्मी और राज्यभर में करीब 30 हजार बैंककर्मी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *