![]()
आर्य वीर दल जोधपुर के तत्वावधान आर्य समाज मंडोर में विशाल श्रावणी उपाक्रम पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन द्वारा समाज उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को आर्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक शिव प्रकाश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, भारत के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने सभा को सम्बोधित किया। आर्यवेश ने सभा को करते हुए कहा कि वर्तमान में वैदिक मान्यताओं को व मूल्यों को अपनाने की सख्त आवश्यकता हैं। इन विचारों को अपनाकर ही स्वस्थ राष्ट्र की स्थापना संभव हैं। राष्ट्र की आज़ादी के आंदोलन में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। क्रांतिकारियों ने एक सुन्दर,जातिवाद मुक्त राष्ट्र की कल्पना की थी। स्वामी दयानन्द द्वारा प्रतिपादित स्वदेशी राष्ट्र की कल्पना के अनुमोदक थे। राष्ट्र तभी विश्वगुरु बनेगा जब चरित्र महान होगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया संबोधित सभा को सम्बोधित करते हुए केद्रीय आर्य युवक परिषद के प्रधान स्वामी आदित्यवेश ने आर्य समाज के कार्यकर्ताओं का क्रांतिकारियों का आजादी के आंदोलन में योगदान का जिक्र करते हुए भगतसिंह, राजगुरु सुखदेव राम प्रसाद बिस्मिल आदि क्रांतिकारियों के जीवन से परिचित करवाया। कार्यक्रम मे संगठन द्वारा समाज उत्थान मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को आर्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कड़ी में 136 बार रक्तदान करने वाले नरेंद्र सिंह राठौड़,अध्यक्ष वन्दे भारत रक्तदान संस्थान और सूर्यनगरी जोधपुर के जलाशयों को पुनर्जीवित, साफ करने वाले स्वच्छता के लिए पूर्णतया समर्पित जीवराज श्रीमाली को स्मृति चिन्ह, दुप्पट्टा पहनाकर व स्वामी दयानन्द द्वारा रचित सत्यार्थ प्रकाश भेंटकर सम्मानित किया गया। ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नारायण सिंह आर्य उपप्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान, चाँदमल आर्य संरक्षक,आर्य वीर दल राजस्थान, भँवरलाल आर्य अध्यक्ष प्रांतीय आर्य वीर दल राजस्थान,समाजसेवी किशन सिंह गहलोत, मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के पूर्व सचिव मोहम्मद अतीक, जितेन्द्र सिंह, जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह भाटी, हरि सिंह आर्य अध्यक्ष आर्य वीर दल जोधपुर, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल आर्य, विनोद गहलोत, गजे सिंह भाटी, जिला वुशू संघ के सचिव विनोद आचार्य, समाज सेवी राज गहलोत, साहसी कॉलोनी आर्यसमाज के प्रधान राजेश देवड़ा,पाबूपुरा आर्य समाज के प्रधान रोशन लाल आर्य, वीरेंद्र मेहता, द्वारका दास, विक्रम सिंह आर्य, अभिषेक गहलोत उपसंचालक, वीनूसा, श्रवनजी आर्य,गोपाल आर्य आदि गणमान्य आर्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ देवयज्ञ का आयोजन कर किया गया, यज्ञ का संचालन पुरोहित चैनाराम आर्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन दल के संचालक डॉ लक्ष्मण सिंह आर्य ने किया। अंत में अध्यक्ष हरिसिंह आर्य ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Source link
स्वामी आर्यवेश बोले- वैदिक मूल्यों को अपनाने की है जरूरत:सामाजिक कार्यकर्ताओं को आर्य रत्न से किया सम्मानित, आजादी की लड़ाई में आर्य समाज के कार्यकर्ताओं के योगदान की दी जानकारी
