हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून:एक सप्ताह में सामान्य से 56% कम बारिश, अगले 6 दिन भी साफ रहेगा मौसम, 3॰C तक बढ़ेगा तापमान




हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 56% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 3 से 10 सितंबर के बीच सामान्य तौर पर 40 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार केवल 17.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूरे मानसून सीजन में भी बारिश सामान्य से 11% कम हुई है। IMD के अनुसार अगले 6 दिन भी प्रदेश में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी बारिश नहीं होने से अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान पहले ही सामान्य से 3 से 6 डिग्री अधिक चल रहा है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा हो चुका है। केलांग का पारा सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा केलांग में सामान्य के मुकाबले सबसे ज्यादा 5.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यहां अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं ऊना में तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है और पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। 16 सितंबर तक बारिश की चेतावनी नहीं IMD के अनुसार- 16 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि 12 से 16 सितंबर के बीच कुछेक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल अगले छह दिन मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। मानसून से 1,638 करोड़ का नुकसान इस मानसून सीजन में 1 जून से 10 सितंबर तक प्रदेश में बारिश और इससे संबंधित घटनाओं से 1,638 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान हुआ है। इसमें लोक निर्माण विभाग (PWD) को सबसे ज्यादा 1,218 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *