Headlines

हरियाणा के 5 शहरों में 37°C से ऊपर पारा:राजस्थान से सटे इलाकों में गर्मी बढ़ी; उत्तरी-पूर्वी इलाकों में आज से बदलेगा मौसम




हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में आई कमी के बीच गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म शहर हिसार दर्ज किया गया, जहां पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 4 प्रमुख शहरों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। हिसार के अलावा भिवानी में पारा 38.0°C, चरखी दादरी में 37.9°C नारनौल में तापमान 37.5°C और रोहतक में तापमान 37.1°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज दोपहर बाद उत्तरी व पूर्व इलाकों में बादलवाई के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। जानिए प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम… पश्चिमी इलाकों में गर्मी रहेगी : राजस्थान की सीमा से सटे पश्चिमी हरियाणा के इलाकों में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना रहेगा। दिनभर तेज धूप, गर्मी और उमस का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिसार और आसपास के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। उत्तरी-पूर्वी इलाकों में मानसूनी हवाएं प्रवेश करेंगी : मानसूनी नम हवाएं हरियाणा के उत्तरी व पूर्वी हिस्सों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में प्रवेश करेंगी। इसके प्रभाव से इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बौछारें देखने को मिल सकती हैं। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी
हरियाणा में मानसूनी सुस्ती के बीच तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2°C अधिक बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुग्राम में रात का तापमान 21.0°C दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। इसके अलावा भिवानी में 23.5°C, महेंद्रगढ़ 24.1°C और हिसार में 24.7°C दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *