Headlines

रोहतक में डेंगू के बढ़े केस, 15 मामले हुए दर्ज:स्वास्थ्य विभाग ने शुरू करवाई फोगिंग, 2718 की हुई सैंपलिंग




रोहतक में बरसात के मौसम के बाद डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू के सितंबर में 10 केस आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की 10 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक डेंगू के कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 9 मरीज शहरी और 6 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। रिपोर्ट में 9 महिला और 6 पुरुष मरीज दर्ज हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट में 10 सितंबर को एक डेंगू का नया केस दर्ज किया गया है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। सितंबर महीने में 10 केस आने से लोग भी परेशान होने लगे है। पिछले वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 205 मामले सामने आए थे, जबकि 4072 लोगों को नोटिस दिया गया था। जिले के इन क्षेत्रों में मिले डेंगू के मरीज
डेंगू के मामले अलग-अलग इलाकों में सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार उत्तम विहार, सुखपुरा चौक, सेक्टर-3, सेक्टर-14, सैनिक कॉलोनी, कमल कॉलोनी, शीतल नगर, नेहरु कालोनी और शोरा कोठी समेत कई क्षेत्र दर्ज हैं। ग्रामीण इलाकों में खेड़ी साध, मकडोली कलां, सांगाहेड़ा, सुनारियां कलां और मदीना जिंदरान के मामले भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुरू करवाई फौगिंग
डेंगू के केस बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने फौगिंग का काम शुरू कर दिया है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले, वहां फौगिंग करवाई जा रही है, ताकि डेंगू के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। साथ ही लोगों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है। 15 में से एक मरीज एडमिट, 14 का घर पर ईलाज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का एक मरीज ही अस्पताल में एडमिट किया गया है, जबकि 14 मरीज पॉजीटिव मिलने के बाद घर से ही ईलाज करवा रहे है। विभाग की टीम ने मरीजों के घर जाकर सभी परिजनों के सैंपल लिए है। साथ ही लारवे को लेकर नोटिस भी दिया है। डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट
सीएमओ के अनुसार डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। अब तक 15 मामले दर्ज हुए है, जबकि 2718 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई है। पॉजीटिव मिलने वालों में एक मरीज एडमिट है, जबकि बाकी मरीज घर पर है। उनके परिजनों के ब्लड सैंपल भी लिए गए है। डेंगू को रोकने के लिए मलेरिया विभाग की टीम भी काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *