Headlines

सागर शराबकांड- मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर:बरायठा के जंगल में पुलिस से मुठभेड़; पैर में लगी गोली




सागर के चर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। बरायठा के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान रवि लखेरा के पैर में गोली लगी। पुलिस घायल आरोपी को इलाज के लिए बंडा अस्पताल लेकर पहुंची है।

जहरीली शराब पीने से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती 3 और मरीजों ने दम तोड़ा था। हालांकि, प्रशासन 16 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। इसके साथ ही, मौतों के मामले में गुरुवार को बड़ा एक्शन हुआ। नगर पालिका की टीम, फोर्स के साथ वार्ड नंबर 11 और 12 में पहुंची। यहां मुख्य आरोपी और करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू और आशीष साहू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा मनीष लोधी के 3 मकानों के अवैध हिस्से भी गिरा दिए गए थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *