Headlines

केदारनाथ से लौटते समय कार 300 मीटर खाई में गिरी:तीन यात्री टॉयलेट के लिए उतरे थे, कार में रुके पिता लापता




भीलवाड़ा से चार धाम की यात्रा पर गए चार परिचितों की कार उत्तराखंड के देवप्रयाग जिले में हादसे का शिकार हो गई। 6 सितंबर को तोताघाटी के पास कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे से ठीक पहले कार में सवार तीन यात्री टॉयलेट के लिए नीचे उतर गए थे, जबकि देवीलाल कार में ही रुके थे। तीनों यात्री बच गए, लेकिन देवीलाल का 5 दिन बाद भी पता नहीं चला है। देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार उनकी तलाश कर रही हैं। भीलवाड़ा से चार धाम की यात्रा पर निकले थे परिचितों के साथ बाप बेटे बनेड़ा और हाल सुभाषनगर थाना क्षेत्र के पास कीरखेड़ा निवासी देवीलाल (45) पुत्र बद्रीलाल तेली, देवीलाल का बेटा लखन और इनका जमाई राजू और एक मित्र पंकज 2 सितंबर को चार धाम की यात्रा पर गए थे। केदारनाथ से लौटते समय 6 सितंबर को ऋषिकेश से करीब 45 किलोमीटर दूर देवप्रयाग जिले में तोताघाटी में जाम लग रहा था।शाम करीब 6.30 बजे कार वहां रूकी। इस दौरान देवीलाल के बेटे लखन, जमाई और मित्र पंकज टॉयलेट के लिए नीचे उतरे। उन्होंने देवीलाल से भी उतरने को कहा तो उन्होंने कार में ही रूकने की बात कही। तीनों के नीचे उतरने के कुछ ही मिनट बाद कार नीचे खाई में गिर गई। कार मिली लेकिन देवीलाल का पता नहीं लगा हादसे की सूचना पर देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची और कार को निकालने की कवायद शुरू की। खाई की गहराई को देखते हुए एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंची। कुछ समय बाद कार चकनाचूर हालत में मिल गई, जिसे बाहर निकाला गया। हालांकि इसमें देवीलाल नजर नहीं आए। 5 दिन बाद भी देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें देवीलाल की तलाश में रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। टक्कर लगी या ढलान से गिरी कार अभी क्लियर नहीं हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि कार को किसी वाहन की टक्कर लगी या सड़क के ढलान के कारण कार का संतुलन खो गया। कार में पड़े कपड़े आदि सामान मिले, लेकिन देवीलाल तेली का पता नहीं लगा। भारी बारिश और कोहरे के कारण भी रेस्क्यू अभियान में बाधा का सामना करना पड़ा।बेटे लखन सहित तीनों जनों की आंखों के सामने देखते ही देखते कार खाई में गिर गई। पिता की तलाश में बेटे लखन और साथ गए लोगों ने दो दिन तक तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मृत मानकर परिवार ने लगाई शोक बैठक माना जा रहा है कि कहीं कोई जंगली जानवर उन्हें खींच ले गया या पेड़ों-चट्‌टानों के बीच कहीं बॉडी फंस गई। इधर, हादसे के बाद परिजनों ने यहां उन्हें मृत मानकर सांगानेर-शाहपुरा रोड पर स्थित कीरखेड़ा में घर पर गमी की बैठक लगा रखी है। उन्हें देवीलाल के मिलने को लेकर देवप्रयाग पुलिस के फोन कॉल का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *