Udaipur BJP Badebandi | Candidates Shifted to Hotel After Voting


उदयपुर में भाजपा के उम्मीदवारों को बसों में लेकर रवाना होते।

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान के बाद भाजपा ने बाड़ेबंदी कर दी। यहां पर पहले सभी को शहर के 100 फीट रोड स्थित एक होटल पर बुलाया था और उसके बाद रात करीब सवा ग्यारह बजे दो बसों में सभी को अज्ञात स्थान के लिए रवाना किया गया।

.

पार्टी ने सभी 80 वार्डों के प्रत्याशियों को प्रशिक्षण बैठक के नाम पर एकत्र किया और सभी से वार्ड वार उनके मतदान प्रतिशत से लेकर जीत को लेकर फीडबैक लिया। इससे पहले सभी अपने साथ 2 – 2 बैग लेकर पहुंचे। रात को उदयपुर से दूर लेकर रवाना हुए जहां पर होटल में बाड़ेबंदी करके रखा जाएगा।

इस बैठक में भाजपा शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण फूलसिंह मीणा, भाजपा पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देखिए, 3 PHOTO’S

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान के बाद भाजपा ने बाड़ेबंदी शुरू कर दी है।

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान के बाद भाजपा ने बाड़ेबंदी शुरू कर दी है।

सभी 80 उम्मीदवारों को शहर के 100 फीट रोड स्थित एक होटल पर बुलाया, जहां एक-एक कर सभी होटल पहुंच रहे हैं।

सभी 80 उम्मीदवारों को शहर के 100 फीट रोड स्थित एक होटल पर बुलाया, जहां एक-एक कर सभी होटल पहुंच रहे हैं।

उदयपुर में भाजपा प्रत्याशियों को होटल में भेजा गया।

उदयपुर में भाजपा प्रत्याशियों को होटल में भेजा गया।

सभी पार्षद प्रत्याशियों के साथ पहले एक बैठक हुई जहां मतदान के बाद सभी ने वार्ड वाइज फीडबैक दिया। इसके साथ ही भाजपा ने ग्रुप लीडर तय किए जो पार्षद उम्मीदवारों को लेकर गए। इस दौरान शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि 80 में से 60 से ज्यादा वार्ड बीजेपी जीतेगी और ऐतिहासिक बहुमत से बोर्ड बनाएंगे।

निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भाजपा विधायक को रोका:कांग्रेस समर्थक बूथ सीमा में पहुंचे तो बीजेपी ने जताया विरोध; उदयपुर में 69.78% वोट पड़े

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए मतदान पूरा हुआ और यहां 69.78 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान वार्ड नंबर 23 में हंगामा हो गया। यहां कांग्रेस समर्थकों के बूथ की निर्धारित सीमा के अंदर जाने पर भाजपा ने विरोध किया। (पूरी खबर पढ़ें…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *