![]()
हिसार के सूर्य नगर में हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल हिसार भेज दिया गया। सूर्य नगर चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि गली नंबर 12, सूर्य नगर के रहने वाले संजय ने पुलिस को शिकायत दी थी। संजय के मुताबिक, उनके बेटे बाबू उर्फ वंश का महाबीर कॉलोनी निवासी आदि से विवाद चल रहा था। शिकायत में बताया गया कि रात करीब साढ़े 9 बजे आदि अपने साथी गौरव उर्फ जंतरी के साथ मोटरसाइकिल पर आया। उसने हाथ में पिस्टल लहराते हुए हवा में फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। पूछताछ के बाद दोनों को भेजा जेल संजय की शिकायत पर थाना एचटीएम में मामला दर्ज किया गया और जांच एएसआई संदीप कुमार को सौंपी गई। पुलिस ने जांच के दौरान महाबीर कॉलोनी, कौशिक कूलर फैक्ट्री के सामने रहने वाले गगन उर्फ आदि और वार्ड नंबर 10, वाल्मीकि मोहल्ला, ढाणी किशनदत्त निवासी गौरव उर्फ जंतरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और अदालत से प्रोडक्शन वारंट लिया। गिरफ्तारी की जानकारी देने और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों से पूछताछ की गई। उनसे घटना वाली जगह की पहचान भी करवाई गई। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हथियार दिखाकर डर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
हिसार में हवाई फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार:बाइक पर आए, जान से मारने की धमकी दी, पहले से चला आ रहा विवाद
