![]()
बस्तर जिले में पिछले कुछ समय से जारी बारिश के कारण जगदलपुर शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई जगह नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी घरों में घुसने की शिकायत भी सामने आई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार, 11 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था। इन सड़कों पर भरा पानी जगदलपुर के गांधीनगर वार्ड में बारिश के बाद कई जगह पानी भर गया। सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दलपत सागर वार्ड के गायत्री नगर में भी जलभराव की स्थिति बनी है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। नाली की सफाई नहीं होने से घरों में घुस रहा पानी लालबाग, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड और कुम्हड़ाकोट के सामने की गली में भी बारिश का पानी जमा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नालियों की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बढ़ी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाके में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। IMD ने 10 और 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई थी। बस्तर में इसका असर देखने को मिल रहा है। शहर के निचले इलाकों में जलभराव के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का असर है। ऐसे में लोगों को जलभराव वाले रास्तों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
Source link
जगदलपुर में बारिश से जलभराव, स्कूलें भी बंद रहीं:जलमग्न हुई सड़कें, घरों में घुसा पानी, नालियां हुईं जाम तो सड़क पर आई गंदगी
