Headlines

यमुनिया में टेंपो-बाइक की टक्कर, चालक गंभीर:प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर, टेंपो चालक फरार




मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के यमुनिया में एसएच-58 पर शुक्रवार देर शाम टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान लश्करी पंचायत के वार्ड 9 निवासी गणेशी राय के बेटे पवन कुमार राय के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उदाकिशुनगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल पवन कुमार राय को इलाज के लिए हरैली के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *