Headlines

लातेहार के अमझरिया घाटी में पाइप लदा ट्रक पलटा:ओवरटेक के दौरान बेकाबू हुआ ट्रक, भारी पाइप खिसकने से केबिन में फंसा चालक, मौत




लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में रविवार को अमझरिया घाटी के पास रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोहे के पाइप से लदी एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पलामू जिले के विश्रामपुर निवासी राम सेवक पाल उर्फ भोला पाल के रूप में की गई है। वहीं घायल खलासी सूरज कुमार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का रहने वाला है। उसका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रक ओडिशा के राउरकेला से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के लिए लोहे के पाइप लेकर जा रही थी। भारी पाइप खिसकने से केबिन में फंसा चालक प्राप्त जानकारी के अनुसार अमझरिया घाटी में चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गई। हादसे के समय ट्रक में लदे भारी लोहे के पाइप आगे की ओर खिसक गए, जिससे चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया। चालक के शव को केबिन से निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। आधे घंटे बाधित रहा यातायात दुर्घटना के कारण एनएच-39 पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने घाटी क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *