Headlines

हिमाचल में विदाई से पहले मानसून कमजोर:एक सप्ताह में 63% कम बारिश, अगले छह दिन भी कोई अलर्ट नहीं, तापमान सामान्य से अधिक रहेगा




हिमाचल प्रदेश में विदाई से पहले मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 63 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। 4 से 11 सितंबर के बीच राज्य में सामान्य तौर पर 37.3 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार इस अवधि में सिर्फ 13.9 मिलीमीटर बारिश हुई। अगले एक सप्ताह तक भी सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 17 सितंबर तक राज्य के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, इस दौरान कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने या आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य में मानसून की विदाई 25 सितंबर के आसपास होती है। अभी तक मानसून की विदाई के कोई संकेत नहीं है। पूरे मानसून सीजन में 12% बारिश कम पूरे मानसून सीजन में भी बारिश सामान्य से कम रही है। 1 जून से 11 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश में कमी के कारण तापमान में भी उछाल आया है। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकॉर्ड किया गया। इससे खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ गई है और दिन के समय लोगों को उमस व गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगले छह दिन भी सामान्य से अधिक रहेगा तापमान IMD के अनुसार अगले पांच से छह दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में सितंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहने के आसार हैं। पहाड़ों में मौसम साफ, कुछ जगह हल्की बारिश अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, स्थानीय मौसम परिस्थितियों के कारण कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *