Headlines

लखनऊ में तेज धूप के बीच बारिश के आसार:दिन में उमस बढ़ाएगी परेशानी, 33°C तक पहुंचेगा तापमान




लखनऊ में सुबह से तेज चटक धूप निकली है। दिन में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में 2 मिलीमीटर बरसात हुई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 75 फीसदी रही है। मौसम की 2 तस्वीरें देखिए… मानसून में 9 फीसदी अधिक बरसात लखनऊ में 1 जून से लेकर 10 सितंबर तक मानसून के दौरान कुल 632.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 580.9 मिलीमीटर है। ऐसे में अभी तक लखनऊ में कुल बरसात सामान्य से 9 मिलीमीटर से अधिक हुई है। सिर्फ अगस्त के महीने में लखनऊ में अकेले 330 मिलीमीटर बारिश हुई। यह जून व जुलाई के जोड़ से भी अधिक रही। आने वाले दिनों में बारिश में आएगी कमी लखनऊ समेत राज्य में फिलहाल बारिश का कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर सिस्टम) अगले 24 घंटों में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ बढ़ सकता है। इस वजह से राज्य में मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ने जा रही हैं। प्रदेश भर में बारिश में भारी कमी देखने को मिलेगी और मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहेगा। बारिश में थोड़ी आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है और कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इस थोड़ी राहत के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियों में लगातार कमी आती जाएगी। फिलहाल राज्य में इस मानसून सीजन की कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *