![]()
दतिया: मानसिक रूप से कमजोर 4 लोगों को बंधक बनाकर काम कराने का आरोप, 3 पर केस दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुरा में मानसिक रूप से कमजोर चार लोगों को बंधक बनाकर घर, खेत और पशुओं का काम कराने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को मुक्त कराया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद टीम ने दी दबिश सेवढ़ा एसडीओपी अजय चनाना ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से मिली शिकायत के बाद तहसीलदार दीपक यादव, श्रम निरीक्षक नम्रता सोनी और इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा की संयुक्त टीम ने लक्ष्मणपुरा में दबिश दी। टीम को सुंदर सिंह यादव, सुरेंद्र यादव और हिम्मत सिंह यादव के यहां चार मानसिक रूप से कमजोर लोग मिले। पूछताछ के दौरान आरोपी उनके साथ कोई दस्तावेज या पारिवारिक संबंध का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। तीन लोगों की पहचान, चौथा नाम-पता नहीं बता सका मुक्त कराए गए लोगों में अनिल मिश्रा निवासी कटनी, पिंटू आदिवासी निवासी हावड़ा और अनुज निवासी गया शामिल हैं। चौथा व्यक्ति अपना नाम और पता भी नहीं बता सका। चारों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर उन्हें पुनर्वास के लिए अपना घर आश्रम, डबरा भेजा गया। तीन आरोपियों पर केस दर्ज टीआई गौरव शर्मा के अनुसार पुलिस ने सुंदर यादव, सुरेंद्र यादव और हिम्मत यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(4), 143(2) और 146 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
दतिया में 4 मानसिक रूप से कमजोर लोग बंधक मिले:घर-खेत में काम कराया, पुलिस-प्रशासन ने छुड़ाया; 3 पर केस
