![]()
बांसवाड़ा जिले के कई इलाकों में आज में आज चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। 220 केवी चित्तौड़-देबारी-मादरी लाइन के ऊपर से गुजर रहे पेड़ों की कटाई और छंटनी का कार्य किया जाना है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, जिसके दौरान बांसवाड़ा जिले के 33 केवी ग्रामीण फीडरों की बिजली आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित पेड़ों की कटाई और छंटनी के इस काम के कारण कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस शटडाउन से मुख्य रूप से 220 केवी बांसवाड़ा, इसके अलावा 132 केवी पालोदा, घाटोल, बागीदौरा, कुशलगढ़, चौड़ी और परतापुर जीएसएस से जुड़े हुए सभी क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग द्वारा सुरक्षा और मेंटेनेंस के दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है, ताकि भविष्य में लाइन पर किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के इस चार घंटे के समयारा अंतराल के दौरान अपने जरूरी कार्यों को पहले से ही कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Source link
बांसवाड़ा के कई इलाकों में आज 4 घंटे बिजली बंद:सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कटौती, जानें कौन-कौनसे इलाके होंगे प्रभावित
