Fastag Portability & UPI Tap Payment Update


नई दिल्ली52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर UPI से जुड़ी रही। अब आप अपने फोन से बिना QR कोड स्कैन किए और पिन डाले UPI पैमेंट कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने फोन को स्वेप मशीन पर ATM और क्रेडिट कार्ड की तरह टैप करना होगा।

वहीं, अब फास्टैग यूजर्स को अपना बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा पुराना स्टिकर हटाने या नया फिजिकल टैग लगवाने की जरूरत नहीं होगी। फास्टैग भी मोबाइल सिम की तरह पोर्ट हो जाएगा।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. UPI में नया टैप एंड पे फीचर: मोबाइल से ATM कार्ड की तरह होगा पेमेंट; बिना इंटरनेट भी काम करेगा, 5000 लिमिट

अब आप अपने फोन से बिना QR कोड स्कैन किए और पिन डाले UPI पैमेंट कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने फोन को स्वेप मशीन पर ATM और क्रेडिट कार्ड की तरह टैप करना होगा।

इससे एक बार में 5 हजार रुपए तक भेजे जा सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को UPI पेमेंट को और ज्यादा आसान बनाने के लिए दो नए फीचर लॉन्च किए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग: गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की ‘OneTag’ सर्विस शुरू, जानें एप से स्विच करने का तरीका

अब फास्टैग यूजर्स को अपना बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा पुराना स्टिकर हटाने या नया फिजिकल टैग लगवाने की जरूरत नहीं होगी। फास्टैग भी मोबाइल सिम की तरह पोर्ट हो जाएगा।

वनटैग (OneTag) नाम की इस नई सर्विस को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान लॉन्च किया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. चांदी आज ₹4,722 गिरकर ₹2.29 लाख/kg पर आई: 15 दिन में चांदी ₹15 हजार और सोना ₹8 हजार सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 4,722 रुपए कम होकर करीब 2.29 लाख रुपए पर आ गई है।

10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,349 रुपए घटकर 1.52 लाख रुपए पर आ गए हैं। वहीं 15 दिन में चांदी ₹15 हजार और सोना ₹8 हजार सस्ता हुआ है। 28 अगस्त यानी 15 दिन पहले सोने का दाम करीब 1.60 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.44 लाख रुपए थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. बैंक हड़ताल से चेक क्लीयरेंस, नकद जमा जैसे काम अटके: मप्र में 5,500 करोड़ के कारोबार पर असर, शनिवार-रविवार को भी बंद रहेंगे

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण SBI, PNB और यूनियन बैंक सहित देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंक शुक्रवार को बंद रहे। इससे चेक क्लीयरेंस, नकद जमा और निकासी, FD रिन्यूअल और सरकारी खजाने से जुड़े काम पूरी तरह अटके रहे।

हड़ताल की वजह से मध्य प्रदेश में सिर्फ एक दिन में 5,500 करोड़ रुपए का बैंकिंग बिजनेस प्रभावित हुआ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 2 साल से अटकी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. IMF ने कहा- दुनिया का ग्रोथ इंजन है भारत: GDP ग्रोथ अनुमान से बेहतर 7.8% रही, ऊर्जा संकट के बावजूद मजबूत रही भारतीय अर्थव्यवस्था

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ की है। साथ ही भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन भी बताया है। भारत की अर्थव्यवस्था ने ऊर्जा संकट और वैश्विक चुनौतियों के बीच भी अपनी तेज रफ्तार बरकरार रखी है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में देश की रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई है। IMF ने भारत के इस बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत सर्विसेज सेक्टर और बेहतर एक्सपोर्ट के दम पर यह ग्रोथ उम्मीद से काफी बेहतर रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *