Headlines

Chandigarh Cyber Fraud | UPI PhonePe Scam & Fake Customer Care Number


चंडीगढ़ में साइबर ठगों ने दो लोगों को निशाना बनाकर 4.07 लाख रुपए ठग लिए।

चंडीगढ़ में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग लोगों को निशाना बनाकर लगभग 4.07 लाख रुपए की ठगी की है। पहले मामले में ठगों ने एक व्यक्ति के फोन-पे की यूपीआई सुविधा का अनधिकृत एक्सेस लेकर उसके केनरा बैंक खाते से 2,43,996.61 रुपए ट्रांसफर कर लिए।

.

दूसरे मामले में एक प्रॉपर्टी डीलर ने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजने के बाद 1.63 लाख रुपए गंवा दिए। इससे पहले भी साइबर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं।।

पहला केस:-

  • पैसे निकलने के मैसेज आए: नयागांव निवासी दविंदर सिंह राणा (51) ने साइबर क्राइम थाने में ठगी की शिकायत दी है। 8 सितंबर को दोपहर 12:18 बजे से 12:38 बजे के बीच उनके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। कुछ ही मिनटों के भीतर उनके केनरा बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए।
  • कुल 2,43,996.61 रुपए उनके खाते से निकल गए: ठगों ने पहले खाते से 49,999.63 रुपए निकाले। इसके बाद 49,996.98 रुपए की दूसरी ट्रांजेक्शन हुई। फिर खाते से 1,44,000 रुपए निकाल लिए गए। इस तरह कुल 2,43,996.61 रुपए उनके खाते से निकल गए।
  • इन ट्रांजेक्शन की अनुमति नहीं दी: दविंदर सिंह राणा के अनुसार, उन्होंने इन ट्रांजेक्शन की अनुमति नहीं दी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके फोन-पे की यूपीआई सुविधा का अनधिकृत तरीके से एक्सेस हासिल कर लिया। इसके जरिए उनके बैंक खाते से यह रकम ट्रांसफर कर ली।

दूसरा केस:-

  • स्विगी का कस्टमर केयर नंबर खोजने पर फंसे: दूसरी शिकायत सेक्टर-38बी निवासी प्रॉपर्टी डीलर नवीन गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर की रात करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच उन्होंने स्विगी से खाना ऑर्डर किया था। ऑर्डर कैंसिल कराने और 360 रुपए वापस लेने के लिए उन्होंने गूगल पर स्विगी का कस्टमर केयर नंबर खोजा।
  • एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा: सर्च के दौरान मिले नंबर पर कॉल करने के बाद उन्हें एक अन्य नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक भेजकर एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा। नवीन ने ठग के निर्देश पर फाइल डाउनलोड की और एटीएम कार्ड की जानकारी भर दी।
  • ठग ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके पैसे एक-दो घंटे में वापस आ जाएंगे। रात करीब 11 बजे मोबाइल देखने पर उन्हें बैंक खातों से रकम कटने के संदेश मिले। उनके एक पीएनबी खाते से 83,500 रुपए और दूसरे खाते से 80,000 रुपए निकल चुके थे। कुल मिलाकर नवीन के साथ 1,63,500 रुपए की ठगी हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *