![]()
जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सुभानपुर अड्डे के पास बने पुल पर शुक्रवार देर रात एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई। जालंधर से अमृतसर की ओर जा रही बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार एक पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुभानपुर थाना पुलिस और हाईवे पेट्रॉलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी हरजिंदर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शवों को अपने कब्जे में लिया और एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला की मॉर्चरी में भिजवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतकों के पास से एक पहचान पत्र मिला है, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। इसके अलावा, हादसे का शिकार हुई मोटरसाइकिल का नंबर अमृतसर का पाया गया है। पुलिस पहचान पत्र और गाड़ी के नंबर के जरिए मृतकों के परिजनों से संपर्क करने और हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। जांच अधिकारी बोले-अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई
मौके पर थाना सुभानपुर पुलिस के एएसआई हरजिंदर सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है। टक्कर मारने वाले व्हीकल का ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि हाईवे के पास मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही हैं ताकि वाहन की पहचान की जा सके। एएसआई ने बताया कि अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है। जो पहचान पत्र मिला है उस पर अमृतसर का एड्रेस है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीनों अमृतसर या वहीं कहीं आस-पास के रहने वाले हैं। इसे लेकर अमृतसर पुलिस को भू सूचित कर दिया गया है।
Source link
जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक्सीडेंट में 3 की मौत:मृतकों में 1 आदमी और महिलाएं, नहीं हो पाई पहचान, कपूरथला अस्पताल में रखवाई डेडबॉडी
