![]()
सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में बिरला रोड पर शुक्रवार रात कार और बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 9 बजे बिरला रोड पर सिंधी कैंप प्रवेश द्वार के पास दो बाइक पर 4-5 युवक बढ़इया टोला की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आई एक कार ने लापरवाही से एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर भागने लगा। बाइक सवार युवकों ने पीछा कर कार को रोका और उसमें तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद उन्होंने कार सवारों से मारपीट भी की। हंगामे की की दो तस्वीरें देखिए… आधे घंटे तक चलती रही मारपीट
इस विवाद के बीच कार सवारों की तरफ से भी कई लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने बाइक सवार युवकों पर हमला कर दिया। लगभग आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट चलती रही। इस दौरान लोगों ने वीडियो तो बनाए, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी और न ही बीच-बचाव करने आगे आए। इस मारपीट में बाइक सवार युवक कमजोर पड़ने लगे और वहां से भाग निकले। इसके बाद कार सवार लोग भी आगे बढ़ गए। घटना के कारण मौके पर जाम लग गया था और यातायात ठप हो गया था। किसी भी पक्ष ने अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Source link
कार-बाइक टक्कर के बाद सड़क पर मारपीट:सतना में दोनों पक्षों ने की तोड़फोड़; जाम लगा, आधे घंटे बाद भाग गए
