Headlines

करनाल में मोबाइल पर भेजी हथियार की फोटो:दिल्ली निवासी युवक पर लगाए धमकाने डारने के आरोप, पुलिस से की जान-माल की सुरक्षा की मांग




करनाल सदर बाजार क्षेत्र में मोबाइल पर हथियार की फोटो भेजकर डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार कारोबारी के मोबाइल पर यह फोटो भेजी गई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से कानूनी कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की थी। 13 अगस्त को मिली शिकायत की पुलिस ने तस्दीक की। इसके बाद 11 सितंबर को शहर थाना करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया। जनकपुरी निवासी पर फोटो भेजने का आरोप
सदर बाजार करनाल निवासी कारोबारी ने शिकायत में बताया कि बीती 7 अगस्त को उसने अपना मोबाइल नंबर चेक किया। इस दौरान जनकपुरी दिल्ली निवासी दविंदर खुराना उर्फ सोनू के मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर एक फोटो भेजी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार फोटो में सोनू के हाथ में हथियार था और उसे डराने-धमकाने की नीयत से यह फोटो भेजी गई। कारोबारी ने हथियार की फोटो शिकायत के साथ अटैच की और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। 13 अगस्त को मिली थी शिकायत
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिकायत पुलिस चौकी सदर बाजार करनाल को मिली। शिकायत हेड कांस्टेबल विजय के माध्यम से कार्रवाई में ली गई। 11 सितंबर को हेड कांस्टेबल विजय ने शिकायत की तस्दीक की। जांच में भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 और 351(2) के तहत मामला बनता पाया गया। शहर थाना में मुकदमा दर्ज
तस्दीक के बाद शहर थाना करनाल में मुकदमा बीती रात दर्ज किया गया। अब पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस की माने तो आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *