![]()
निवाड़ी में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है कि शादी कराने के नाम पर उससे पहले पैसे लिए गए, फिर जमीन की रजिस्ट्री में भी धोखाधड़ी की गई। सुहागरात को दुल्हन घर से जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। यह मामला निवाड़ी जिले के असाटी गांव का है। शिकायतकर्ता अनूप कुमार मिश्रा(45) ने निवाड़ी थाने में बाबूलाल कुशवाहा, भगवत कुशवाहा और रामसेवक पर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पिछले 10-15 दिनों से अनूप की शादी कराने की बात कह रहे थे। इसके बाद 8 सितंबर 2026 को गांव के रामराजा मंदिर में एक युवती से उसकी शादी कराई गई। डेढ़ लाख रुपए लिए पीड़ित का आरोप है कि शादी के नाम पर उससे करीब डेढ़ लाख रुपए लिए गए। इसमें कुछ रकम खाते में जमा कराई गई और बाकी नकद ली गई। अनूप कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे 16 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराने को कहा गया था, लेकिन 33 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। हालांकि, जमीन की रजिस्ट्री और उससे जुड़े दस्तावेजों की असली सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। आधी रात में हुई फरार अनूप को कहना है कि 10 सितंबर को उनकी सुहागरात थी। रात करीब 9 बजे वे कमरे में पहुंचे। दुल्हन से बातचीत की तो उसने कहा कि वो पीरियड से हैं। उसने अनूप से दूसरे अलग सोने कहा। इसके बाद वो अलग लेट गए और कुछ देर बाद उनकी आंख लग गई। सुबह जब नींद खुली तो वो कमरे में नहीं मिली। उसे पूरे घर में तलाश किया। गांव वालों से भी पूछा। तब जाकर उन्हे ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद वह मामले में बताए गए लोगों के पास जानकारी लेने पहुंचा। आरोप है कि वहां उसके साथ बदसलूकी की गई और उसे घर से जाने को कहा गया। घर वापस आने के बाद उन्होंने अलमारी और बक्सा चेक किया तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल नहीं मिले। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में सोने का मंगलसूत्र, बीजारोन, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और बिछिया समेत अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शादी कराने वालों पर लगाए आरोप पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि संबंधित लोग लड़कियों की शादी कराने के नाम पर कथित रूप से लोगों से रकम लेते हैं। शिकायत में यह भी बताया गया है कि भगवत कुशवाहा और अन्य लोग शादी कराने का प्रस्ताव लेकर उसके घर पहुंचे थे और करीब एक लाख 30 हजार रुपये की मांग की थी। मामले में पीड़ित अनूप कुमार मिश्रा ने थाना निवाड़ी में आवेदन देकर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल शादी के नाम पर कथित ठगी और जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
सुहागरात में दूल्हन बोली- पीरियड से हूं, तुम वहां लेटो:आधी रात में जेवर लेकर भागी, 45 साल के दूल्हा बोला-मेरे साथ पहचान वालों ने किया धोखा
