प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से सुस्त रहा मानसून फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने कोटा संभाग में अगले तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शहर में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
.
शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही। शाम को मौसम बदला। हल्के बादल छा गए। कुछ इलाकों में बारिश की बौछार हुई। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 28% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 11 सितंबर तक औसत 696.4मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 500.3 मिमी बारिश हुई है।





