![]()
पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर का हत्या से पहले का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए PGI में भर्ती थी। मनजीत कौर ने वीडियो में कहा- सत श्री अकाल, मैं तुहाडी मनजीत कौर आप सब जानते हो मैं डेढ़ महीने से यहां पड़ी हूं। मैं बड़ी तकलीफ में हूं। जिनके कारण मैं यहां पर हूं, उन्हें मत छोड़ना। उन्होंने मुझे ले जाकर आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी परमिंदर उर्फ पिंदा को गिरफ्तार किया था, जो रिमांड पर हैं। उसने भी पूछताछ में खुलासा किया था कि मनजीत कौर की हत्या पंजाब के मोरिंडा में नहीं बल्कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में हुई थी। मामले का मुख्य आरोपी रिंकू है। मनजीत कौर का उसी से विवाद चल रहा था। हत्या से पहले दोनों के बीच बहस और मारपीट हुई थी। गिरफ्तार आरोपी पिंदा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने केवल रिंकू का साथ दिया था। अब पढ़िए मामले में क्या नए खुलासे हुए… खबर को हम अपडेट कर रहे हैं….
Source link
पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत का मौत से पहले का विडियो:बोली- मुझे जला दिया, उनमें से किसी को मत छोड़ना, अभी तक एक आरोपी अरेस्ट
