Headlines

सीकर में आज बारिश की संभावना, बादल छाए:उमस बढ़ने से लोग परेशान, नए वेदर सिस्टम से बदला मौसम




सीकर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिले के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। मानसूनी हवा आज आधे से ज्यादा राजस्थान में सक्रिय हैं। शुक्रवार रात से ही सीकर समेत आस-पास के इलाकों में उमस का असर तेज है, इससे लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। हालांकि ग्रामीण इलाकों में आज हल्की हवा की वजह से गर्मी से कुछ राहत है। पिछले 4 सालों के मुकाबले इस बार मानसून की औसत से भी कम बारिश है। मानसून के मीटर को देखें तो सीकर में अब तक औसत बारिश से 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस बार बारिश कम होने से सीकर में उमस का प्रभाव तेज बना हुआ है। आज मौसम ठीक होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सीकर समेत शेखावाटी में बारिश के महीनों सावन और भादों में बारिश कमजोर रही है।
फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को दिन का अधिकतम 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बार-बार मौसम बदलने से सीकर के तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार सीकर में फिलहाल 15 सितंबर तक मध्यम बारिश का अनुमान है। उसके बाद सितंबर महीने के तीसरे हफ्ते में बारिश का विशेष पूर्वानुमान नहीं है। इस साल बार-बार हवाओं का दबाव बदलने की वजह से मानसून की छितराई बारिश हुई। इस साल सीकर समेत शेखावाटी इलाके में मानसून की औसत बारिश होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *