![]()
खैरथल-तिजारा के किशनगढ़बास नगरपालिका में देर रात भाजपा के 24 प्रत्याशियों और एक अन्य प्रत्याशी की बाडेबंदी की गई। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव की अगुवाई में भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी जसवीर सिंह, वरिष्ठ नेता राजेश बटवाड़ा और तेजसिंह सैनी सहित अन्य नेताओं ने किशनगढ़बास नगर पालिका के 25 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों और अन्य पार्षद प्रत्याशियों को देर रात बुलाया। सभी प्रत्याशियों को अनाज मंडी स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया था। प्रत्याशियों के कार्यालय पहुंचने पर कई लोग अपने साथ बैग और सूटकेस लेकर आए थे। हाजिरी के बाद बस से रवाना हुए प्रत्याशी भाजपा कार्यालय में हाजिरी लगाने के लिए बुलाया गया। इसके बाद सभी को एक बस में बैठाकर किसी दूसरी जगह के लिए रवाना किया गया। प्रत्याशियों से घर से अतिरिक्त कपड़े और बैग लेकर आने को कहा गया था। हालांकि मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशियों को कहां ले जाया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। किशनगढ़बास में मतदान प्रतिशत
Source link
किशनगढ़बास में भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी:देर रात बैग-सूटकेस लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रत्याशी, बस से अज्ञात स्थान पर रवाना
