![]()
काकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके आड बालाघाट में हैं। वे यहां वे उन गांवों का दौरा करेंगे जहां बीते महीनों में बच्चों की मौत हुई है। बालाघाट में अभिजीत दीपके ने कहा कि आदिवासी बच्चों की जिस तरह से मौत हुई है और वे लगातार बीमार हो रहे हैं, उससे साफ है कि उनकी बहुत अनदेखी हुई है। उन्हें बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ भी नहीं मिल पा रही हैं। टीकाकरण और पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है, जिसके कारण वे झीरिया का पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी मेडिकल लापरवाही है। यह चिंता की बात है कि आजादी के 80 साल बाद भी बच्चे टीकाकरण और गंदे पानी से मर रहे हैं। एक ओर 7.8 प्रतिशत ग्रोथ रेट का दावा किया जा रहा है, जबकि मूल निवासी आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। देश एयरपोर्ट, संसद और पीएम आवास चमकाने से विश्वगुरु नहीं बनेगा। देश को विश्वगुरु बनाना है तो आदिवासी इलाकों में आदिवासियों को बेहतर जिंदगी, अच्छी शिक्षा और बेहतर मौके देने होंगे। आदिवासी विकास मंत्री जिम्मेदार उन्होंने बताया कि आदिवासियों की इस हालत के लिए आदिवासी विकास मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और सचिव जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सीजेपी आदिवासियों की इस लड़ाई में पूरा समर्थन देगा। हमने जनप्रतिनिधियों को हेलीकॉप्टर में उड़ने या आलीशान भवन बनाने के लिए नहीं चुना है।
Source link
अभिजीत दीपके बोले- सरकार आदिवासी बच्चों की मौत की जिम्मेदार:पीएम आवास चमकाने से देश विश्वगुरु नहीं बनेगा; बालाघाट के प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे
