![]()
दतिया के सेवढ़ा अनुभाग में अवैध रेत परिवहन और बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ पुलिस ने रात में कार्रवाई की। एसडीओपी सेवढ़ा अजय चनाना के नेतृत्व में इंदरगढ़ और थरेट पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना नंबर के 11 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इंदरगढ़ पुलिस ने 8 और थरेट पुलिस ने एक वाहन का चालान काटा। वहीं सेवढ़ा थाने में 2 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई। बिना नंबर और ओवरलोड रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर का एक ट्रैक्टर पकड़ा, जिसमें ओवरलोड रेत भरी हुई थी। ट्रैक्टर को थरेट थाने में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दी गई है। एसडीओपी अजय चनाना के अनुसार, अवैध रेत परिवहन और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
दतिया में रातभर पुलिस की चेकिंग:बिना नंबर के 11 वाहनों पर चालान, ओवरलोड रेत वाला ट्रैक्टर पकड़ा
