Headlines

Jammu Kashmir Budgam Encounter | Lashkar Terrorist Body Recovered


श्रीनगर13 मिनट पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक
डोडा के पास जंगलों में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह फुटेज उसी वक्त का है। - Dainik Bhaskar

डोडा के पास जंगलों में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह फुटेज उसी वक्त का है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी का शव सुरक्षाबलों ने शनिवार को बरामद किया। इसके पास से नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल भी बरामद हुई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम को सर्च के दौरान आतंकी के अवशेष बरामद किए। पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रीय राइफल्स, CRPF की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ शव को बरामद किया।

राष्ट्रीय राइफल्स, CRPF की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ शव को बरामद किया।

एम 4 असॉल्ट राइफल अफगानिस्तान में अमेरिका सेना इस्तेमाल करती थी

1980 के दशक की एम 4 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल अफगानिस्तान युद्ध के दौरान नाटो और अमेरिकी सेना करती थी। युद्ध और शहरी संघर्ष के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक हल्की, गैस-संचालित राइफल है।

अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो बलों के निकलने के बाद, इन राइफलों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। बाद में यह पाकिस्तानी आतंकवादियों के हाथों में पड़ गईं, जो कश्मीर में घुसपैठ करते समय इन्हें साथ लाते हैं।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

पुंछ अटैक में शामिल पाकिस्तानी आतंकी ढेर, एयरफोर्स काफिले पर फायरिंग की थी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मार गिराए गए आतंकी की शनिवार को पहचान हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, यह पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबु तल्हा है और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *