![]()
कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की उड़िया बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर दो बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन भाइयों और एक महिला के चाकू लगे हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल रोहित ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसका भाई अजय घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और अजय के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। भाई के पेट पर 4-5 वार शोर सुनकर रोहित मौके पर पहुंचा और भाई को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने रोहित पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके भाई अजय के पेट में चाकू से 4 से 5 वार किए। भाभी पर भी चाकू से वार रोहित ने बताया कि झगड़े के दौरान उसकी भाभी रानी भी बीच-बचाव करने पहुंची। बदमाशों ने रानी पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लगी। घायल रानी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। झगड़ा होते देखकर वह बीच-बचाव करने पहुंची थी, लेकिन आरोपियों ने उसके हाथ पर चाकू मार दिया। चोट के बाद हाथ में 11 टांके लगाए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Source link
कोटा-पुरानी रंजिश में परिवार के 4 लोगों पर जानलेवा हमला:तीन भाई और एक महिला पर चाकू से अटैक, वारदात के बाद बदमाश फरार
