![]()
चंडीगढ़ के गांव दड़वा में शुक्रवार देर रात जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने दोनों युवकों को घेरकर मारपीट की और चाकू से हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर और पेट में गहरी चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान दड़वा निवासी आकाश और साहिल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विकास के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे प्रभा सिंह ने बताया कि उसके भाई विकास के बेटे का जन्मदिन था। इस मौके पर विकास ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। परिवार के लोग और अन्य लोग शुक्रवार रात पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे और सभी ने वहां पार्टी इंजॉय की। प्रभा सिंह के अनुसार, रात करीब साढ़े 11 बजे के बाद पार्टी खत्म हुई। खाना खाने के बाद लोग अपने घरों की ओर जाने लगे। इसी दौरान नीचे सूरज और विजय पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमला करने वाले युवकों के हाथ में चाकू थे। आरोपियों ने पहले सूरज और विजय पर हमला किया। इसके बाद पीछे से कुछ और युवक भी वहां पहुंच गए और दोनों को पकड़कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की। हमले में सूरज और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर और पेट में गहरी चोटें आई हैं। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। कुछ दिन पहले गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद प्रभा सिंह ने बताया कि हमला करने वाले युवकों के साथ कुछ दिन पहले गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय गाड़ी पार्क करने की बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामूली बात को लेकर शुरू हुई बहस के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। परिवार का आरोप है कि उसी समय हुए विवाद को आरोपियों ने मन में रखा और बाद में इसका बदला लेने की योजना बनाई। प्रभा सिंह के अनुसार, शुक्रवार रात जन्मदिन की पार्टी के बाद जब सूरज और विजय घर लौट रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया। पुराने गाड़ी पार्किंग विवाद का बदला लेने के लिए ही आरोपियों ने दोनों युवकों पर हमला किया। आरोपियों ने सूरज और विजय को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। हमले में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने 2 आरोपी किए अरेस्ट घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दो आरोपियों आकाश और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी दड़वा गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हमले में कितने लोग शामिल थे। साथ ही अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Source link
चंडीगढ़-जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो युवकों पर हमला:सिर-पेट में चोटें, चाकू लेकर आए; दो अरेस्ट, पुराने गाड़ी पार्किंग विवाद का बदला लेने आए
