Headlines

लुधियाना में बच्ची के साथ अश्लील हरकत:पहले दिखाई मूवी फिर की गंदी हरकत,घर से गायब मिली बच्ची तो पिता ने शोर मचाया




लुधियाना के थाना दरेसी क्षेत्र में 10 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 75 BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस को दिए बयान में बच्ची के पिता ने बताया कि वह 11 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे घर पहुंचे। उस समय उनकी 10 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की। उसने शोर मचाया और तलाश के दौरान बच्ची आरोपी के कमरे में मिली। बच्ची ने पिता को बताई पूरी बात
शिकायतकर्ता के मुताबिक बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे पहले अश्लील फिल्म दिखाई और इसके बाद उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान पंकज निवासी शिवपुरी के रूप में हुई है। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर थाना दरेसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *