![]()
जशपुर के बाधरकोना गांव में 17 साल के किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव में बन रहे आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बाधरकोना निवासी सुकेन यादव (17) शुक्रवार रात बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर सुकेन का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम में एएसआई मनोज साहू, आरक्षक शोभनाथ सिंह और रामप्रताप यादव शामिल थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता दूध डेयरी का काम करते हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी।
Source link
17 साल के किशोर ने फांसी लगाकर दी जान:जशपुर में आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
