Headlines

आप पार्टी 27 सितंबर को लगाएगी रक्तदान शिविर:भगत सिंह जयंती पर युवाओं को प्रेरित करने की तैयारी




बरेली। शहीद भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी इस बार श्रद्धांजलि को समाजसेवा से जोड़ेगी। पार्टी की ओर से 27 सितंबर को जिले में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान से युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा और जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद ने बताया कि सांसद संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगाएंगे। उन्होंने युवाओं और भगत सिंह के विचारों को मानने वाले लोगों से इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने की अपील की। जिला प्रभारी नरेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर चलती है। पार्टी समाजसेवा के कामों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे काम से जरूरतमंदों की मदद करना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्य, महासचिव बसंत चौहान, नितिन शर्मा, सुमित शर्मा, कृष्ण भारद्वाज, सब्दर हुसैन, शाने आलम, अब्दुल नईम, पीपी यादव और दीदार दास समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *