Headlines

Shravasti AIMIM Convoy Stopped | Shaukat Ali Daddan Khan News Update


श्रावस्ती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती जिले के भिनगा में शनिवार को AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के काफिले को पुलिस ने रोक दिया। वे बसपा से निकाले गए नेता हाजी दद्दन खान को पार्टी में शामिल कराने के लिए श्रावस्ती पहुंचे थे। शनिवार 5:00 बजे जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शौकत अली और हाजी दद्दन खान को बातचीत के लिए बुलाया है।

बताया जा रहा है कि शौकत अली अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय भिनगा से होते हुए सिरसिया स्थित हाजी दद्दन खान के घर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया।बड़ी संख्या में AIMIM कार्यकर्ता और समर्थक काफिले में मौजूद थे।

अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई

हाजी दद्दन खान पहले बसपा के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हाल ही में बसपा से निकाले जाने के बाद उनके AIMIM में शामिल होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज है। माना जा रहा है कि AIMIM आने वाले भिनगा विधानसभा चुनाव में दद्दन खान को अपना उम्मीदवार बना सकती है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, भिनगा विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की अहम भूमिका है। ऐसे में अगर दद्दन खान को AIMIM का उम्मीदवार बनाया जाता है, तो इसका असर विधानसभा चुनाव के समीकरणों पर पड़ सकता है। खासकर समाजवादी पार्टी के लिए इसे एक चुनौती माना जा रहा है। अभी भिनगा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक इंद्राणी वर्मा हैं।

हालांकि, AIMIM की तरफ से हाजी दद्दन खान को भिनगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके बावजूद उनके शायद AIMIM में शामिल होने और चुनाव लड़ने को लेकर इलाके में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *